तीन वर्ग Ch (4) Practice Quiz in Hindi Part 3 || Class 11 History Practice Quizzes in Hindi Posted on March 2, 2025March 2, 2025 by Anshul Gupta0% 0 votes, 0 avg 6 तीन वर्ग Ch (4) 1 / 201. विलियम प्रथम ने क्या किया? A. उपरोक्त सभी B. उसे अपने साथ आए 180 नॉरमन अभिजातों में बाँट दिए C. भूमि नपवाई D. उसके नक्शे बनवाए स्पष्टीकरण: विलियम प्रथम ने भूमि नपवाई, उसके नक्शे बनवाए और उसे अपने साथ आए 180 नॉरमन अभिजातों में बाँट दिए। 2 / 202. चौदहवीं सदी तक आते-आते, किसके बारे में कुछ शंकाएँ व्याप्त होने लगीं? A. मठवाद के महत्व और उद्देश्य B. इनमें से कोई नहीं C. अभिजात वर्ग के महत्व और उद्देश्य D. पादरी वर्ग के महत्व और उद्देश्य स्पष्टीकरण: चौदहवीं सदी तक आते-आते, मठवाद के महत्व और उद्देश्य के बारे में कुछ शंकाएँ व्याप्त होने लगीं। 3 / 203. ग्यारहवीं सदी से यूरोप में कैसा दौर शुरू हो गया? A. सूखे का B. गर्माहट का C. ठंड का D. इनमें से कोई नहीं स्पष्टीकरण: ग्यारहवीं सदी से यूरोप में एक गर्माहट का दौर शुरू हो गया और औसत तापमान बढ़ गया जिससे कृषि पर अच्छा प्रभाव पड़ा।4 / 204. मूल रूप से लकड़ी से बने हल के स्थान पर किसका उपयोग होने लगा? A. उपरोक्त दोनों B. लोहे की भारी नोक वाले हल C. इनमें से कोई नहीं D. साँचेदार पटरे स्पष्टीकरण: मूल रूप से लकड़ी से बने हल के स्थान पर लोहे की भारी नोक वाले हल और साँचेदार पटरे का उपयोग होने लगा।5 / 205. यूरोप में अन्न को पीसने और अंगूरों को निचोड़ने के लिए किसका उपयोग बहुतायत में होने लगा? A. पशु शक्ति B. इनमें से कोई नहीं C. वायु और जल शक्ति D. मानव शक्ति स्पष्टीकरण: यूरोप में अन्न को पीसने और अंगूरों को निचोड़ने के लिए अधिक जलशक्ति और वायुशक्ति का उपयोग बहुतायत में होने लगा।6 / 206. बारहवीं सदी से फ्रांस में किसका निर्माण होने लगा? A. मेनर B. कथीडूल C. दुर्ग D. इनमें से कोई नहीं स्पष्टीकरण: बारहवीं सदी से फ्रांस में कथीडूल कहलाने वाले बड़े चर्चों का निर्माण होने लगा।7 / 207. ग्यारहवीं सदी तक विभिन्न प्रौद्योगिकियों में किसके प्रमाण मिलते हैं? A. इनमें से कोई नहीं B. बदलाव C. स्थिरता D. विकास स्पष्टीकरण: ग्यारहवीं सदी तक विभिन्न प्रौद्योगिकियों में बदलाव के प्रमाण मिलते हैं।8 / 208. स्वतंत्र कृषक अपनी भूमि को किसके काश्तकार के रूप में देखते थे? A. लॉर्ड B. राजा C. पादरी D. इनमें से कोई नहीं स्पष्टीकरण: स्वतंत्र कृषक अपनी भूमि को लॉर्ड के काश्तकार के रूप में देखते थे। 9 / 209. क्रिसमस और ईस्टर कब से कैलेंडर की महत्वपूर्ण तिथियाँ बन गए थे? A. पहली सदी से B. तीसरी सदी से C. चौथी सदी से D. दूसरी सदी से स्पष्टीकरण: चौथी सदी से ही क्रिसमस और ईस्टर कैलेंडर की महत्वपूर्ण तिथियाँ बन गए थे। 10 / 2010. इंग्लैंड देश का नाम किसका रूपांतरण है? A. इनमें से कोई नहीं B. एंजिल लैंड C. सैक्सन लैंड D. नॉर्मन लैंड स्पष्टीकरण: इंग्लैंड देश का नाम ‘एंजिल लैंड’ का रूपांतरण है। 11 / 2011. काश्तकार कितने तरह के होते थे? A. चार B. दो C. एक D. तीन स्पष्टीकरण: काश्तकार दो तरह के होते थे, स्वतंत्र किसान और सर्फ़ जिन्हें हिंदी में कृषि-दास कहा जाता है। 12 / 2012. इंग्लैंड में सामंतवाद का विकास कब से हुआ? A. नौवीं सदी से B. दसवीं सदी से C. ग्यारहवीं सदी से D. बारहवीं सदी से स्पष्टीकरण: सामंतवाद का विकास इंग्लैंड में ग्यारहवीं सदी से हुआ। 13 / 2013. भूमि के उपयोग के तरीके में भी बदलाव आया, जिसमें सबसे क्रांतिकारी क्या था? A. तीन खेतों वाली व्यवस्था से चार खेतों वाली व्यवस्था में परिवर्तन B. एक खेतों वाली व्यवस्था से दो खेतों वाली व्यवस्था में परिवर्तन C. इनमें से कोई नहीं D. दो खेतों वाली व्यवस्था से तीन खेतों वाली व्यवस्था में परिवर्तन स्पष्टीकरण: भूमि के उपयोग के तरीके में भी बदलाव आया, जिसमें सबसे क्रांतिकारी था दो खेतों वाली व्यवस्था से तीन खेतों वाली व्यवस्था में परिवर्तन।14 / 2014. पाँचवीं से दसवीं सदी तक यूरोप का अधिकांश भाग किससे घिरा हुआ था? A. शहरों से B. विस्तृत वनों से सही C. पहाड़ों से D. रेगिस्तान से स्पष्टीकरण: पाँचवीं से दसवीं सदी तक यूरोप का अधिकांश भाग विस्तृत वनों से घिरा हुआ था।15 / 2015. प्रारंभ में, कृषि प्रौद्योगिकी कैसी थी? A. मध्यम B. इनमें से कोई नहीं C. बहुत आदिम D. आधुनिक स्पष्टीकरण: प्रारंभ में, कृषि प्रौद्योगिकी बहुत आदिम किस्म थी।16 / 2016. घोड़े के खुरों पर अब क्या लगाई जाने लगी? A. लकड़ी के खुर B. चमड़े के जूते C. लोहे की नाल D. इनमें से कोई नहीं स्पष्टीकरण: घोड़े के खुरों पर अब लोहे की नाल लगाई जाने लगी जिससे उनके खुर सुरक्षित हो गए।17 / 2017. ‘सर्फ़’ शब्द किस क्रिया से बना है? A. इनमें से कोई नहीं B. टू फार्म To farm) C. टू सर्व To serve) D. टू वर्क To work) स्पष्टीकरण: सर्फ़ अंग्रेज़ी की क्रिया टू सर्व To serve) से बना है। 18 / 2018. चौदहवीं सदी की शुरुआत तक, यूरोप का आर्थिक विस्तार क्यों धीमा पड़ गया? A. जनसंख्या वृद्धि B. भूमि का कमजोर होना C. उपरोक्त सभी D. ठंडी ग्रीष्म ऋतु स्पष्टीकरण: चौदहवीं सदी की शुरुआत तक, यूरोप का आर्थिक विस्तार ठंडी ग्रीष्म ऋतु, भूमि का कमजोर होना और जनसंख्या वृद्धि जैसे कारकों की वजह से धीमा पड़ गया।19 / 2019. कृषिदास अपने गुजारे के लिए जिन भूखंडों पर कृषि करते थे, वो किसके स्वामित्व में थे? A. इनमें से कोई नहीं B. पादरी C. लॉर्ड D. राजा स्पष्टीकरण: कृषिदास अपने गुजारे के लिए जिन भूखंडों पर कृषि करते थे, वो लॉर्ड के स्वामित्व में थे। 20 / 2020. ईस्टर किसका प्रतीक था? A. इनमें से कोई नहीं B. ईसा के शूलारोपण और उनके पुनर्जीवित होने का C. ईसा के जन्म का D. ईसा के धर्मोपदेश का स्पष्टीकरण: ईस्टर ईसा के शूलारोपण और उनके पुनर्जीवित होने का प्रतीक था। Please insert your information to see your ranking अपनी Ranking जानने के लिए कृपया अपनी जानकारी भरे NamePhone Number Your score isThe average score is 60% 0% Restart quiz Category: Class 11 History Quizzes in Hindi