भारत का भौतिक स्वरूप Ch (2) Practice Quiz in Hindi Part 2 || Class 9 Geography Practice Quizzes in Hindi Posted on March 8, 2025March 8, 2025 by Anshul Gupta0% 0 votes, 0 avg 31 भारत का भौतिक स्वरूप Ch (2) 1 / 201. लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय कौन सा द्वीप है? A. पिटली द्वीप B. निकोबार द्वीप C. अंडमान द्वीप D. कावारत्ती द्वीप स्पष्टीकरण: कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय है | 2 / 202. पश्चिमी तट के उत्तरी भाग को क्या कहते हैं? A. कन्नड मैदान B. मालाबार तट C. कोंकण D. उत्तरी सरकार स्पष्टीकरण: पश्चिमी तट के उत्तरी भाग को कोंकण कहते हैं | 3 / 203. बंगाल की खाड़ी के साथ विस्तृत मैदान के दक्षिणी भाग को क्या कहते हैं? A. कोंकण B. मालाबार तट C. कन्नड मैदान D. कोरोमंडल तट स्पष्टीकरण: बंगाल की खाड़ी के साथ विस्तृत मैदान के दक्षिणी भाग को कोरोमंडल तट कहते हैं | 4 / 204. बंगाल की खाड़ी के साथ विस्तृत मैदान के उत्तरी भाग को क्या कहते हैं? A. मालाबार तट B. उत्तरी सरकार C. कन्नड मैदान D. कोंकण स्पष्टीकरण: बंगाल की खाड़ी के साथ विस्तृत मैदान के उत्तरी भाग को उत्तरी सरकार कहते हैं | 5 / 205. थार के मरुस्थल में प्रति वर्ष कितनी वर्षा होती है? A. 500 मि॰मी॰ से अधिक B. 300-500 मि॰मी॰ C. 150 मि॰मी॰ से कम D. 150-300 मि॰मी॰ स्पष्टीकरण: थार के मरुस्थल में प्रति वर्ष 150 मि॰मी॰ से भी कम वर्षा होती है | 6 / 206. निम्नलिखित में से कौन सा भू-आकृतिक विभाग खनिज संसाधनों से समृद्ध है? A. प्रायद्वीपीय पठार B. भारतीय मरुस्थल C. उत्तरी मैदान D. हिमालय पर्वत स्पष्टीकरण: प्रायद्वीपीय पठार खनिज संसाधनों से समृद्ध है |7 / 207. ‘पंजाब’ शब्द का क्या अर्थ है? A. पाँच नदियों का पानी B. दो नदियों का पानी C. चार नदियों का पानी D. तीन नदियों का पानी स्पष्टीकरण: ‘पंजाब’ शब्द का अर्थ है पाँच नदियों का पानी | 8 / 208. निम्नलिखित में से कौन सा भू-आकृतिक विभाग ‘भारत का अन्न भंडार’ कहलाता है? A. प्रायद्वीपीय पठार B. हिमालय पर्वत C. उत्तरी मैदान D. भारतीय मरुस्थल स्पष्टीकरण: उत्तरी मैदान अपनी उपजाऊ मिट्टी के कारण ‘भारत का अन्न भंडार’ कहलाता है |9 / 209. निम्नलिखित में से कौन सा भू-आकृतिक विभाग मत्स्यन और पोत संबंधी क्रिया-कलापों के लिए उपयुक्त है? A. उत्तरी मैदान B. प्रायद्वीपीय पठार C. तटीय मैदान D. हिमालय पर्वत स्पष्टीकरण: तटीय मैदान मत्स्यन और पोत संबंधी क्रिया-कलापों के लिए उपयुक्त है |10 / 2010. उत्तरी मैदानों में नदियों द्वारा बनाए गए द्वीपों को क्या कहते हैं? A. भांगर B. नदीय द्वीप C. दोआब D. तराई स्पष्टीकरण: उत्तरी मैदानों में नदियों द्वारा बनाए गए द्वीपों को नदीय द्वीप कहते हैं | 11 / 2011. चिल्का झील किस तट पर स्थित है? A. दक्षिणी तट B. उत्तरी तट C. पूर्वी तट D. पश्चिमी तट स्पष्टीकरण: चिल्का झील पूर्वी तट पर स्थित है | 12 / 2012. हिमालय पर्वत श्रृंखला की उत्पत्ति कैसे हुई? A. नदियों के अपरदन से B. इनमें से कोई नहीं C. ज्वालामुखी विस्फोट D. टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने से स्पष्टीकरण: हिमालय पर्वत श्रृंखला का निर्माण इंडियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट के टकराने से हुआ है |13 / 2013. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कहाँ स्थित है? A. अंडमान सागर B. बंगाल की खाड़ी C. हिंद महासागर D. अरब सागर स्पष्टीकरण: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है | 14 / 2014. भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी किस द्वीप पर स्थित है? A. कावारत्ती द्वीप B. पिटली द्वीप C. निकोबार द्वीप D. बैरेन द्वीप स्पष्टीकरण: बैरेन द्वीप, जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का हिस्सा है, पर भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी स्थित है | 15 / 2015. लक्षद्वीप द्वीप समूह कहाँ स्थित है? A. हिंद महासागर B. बंगाल की खाड़ी C. अंडमान सागर D. अरब सागर स्पष्टीकरण: लक्षद्वीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है | 16 / 2016. थार के मरुस्थल की सबसे बड़ी नदी कौन सी है? A. गंगा B. लूनी C. सिंधु D. यमुना स्पष्टीकरण: लूनी थार के मरुस्थल की सबसे बड़ी नदी है | 17 / 2017. प्रायद्वीपीय पठार की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है? A. अनाईमुडी B. गुरु शिखर C. डोडा बेटा D. महेंद्रगिरी स्पष्टीकरण: अनाईमुडी (2,695 मीटर) प्रायद्वीपीय पठार की सबसे ऊँची चोटी है |18 / 2018. ‘दोआब’ का क्या अर्थ है? A. दो पहाड़ियों के बीच का भाग B. दो द्वीपों के बीच का भाग C. दो समुद्रों के बीच का भाग D. दो नदियों के बीच का भाग स्पष्टीकरण: ‘दोआब’ का अर्थ है दो नदियों के बीच का भाग | 19 / 2019. भारत के किस भू-आकृतिक विभाग में घने जंगल पाए जाते हैं? A. हिमालय पर्वत B. भारतीय मरुस्थल C. उत्तरी मैदान D. प्रायद्वीपीय पठार स्पष्टीकरण: हिमालय पर्वत में घने जंगल पाए जाते हैं |20 / 2020. निम्नलिखित में से कौन सी नदी प्रायद्वीपीय पठार से होकर नहीं बहती है? A. नर्मदा B. गंगा C. गोदावरी D. तापी स्पष्टीकरण: गंगा नदी उत्तरी मैदान से होकर बहती है, प्रायद्वीपीय पठार से नहीं |Please insert your information to see your ranking अपनी Ranking जानने के लिए कृपया अपनी जानकारी भरे NamePhone Number Your score isThe average score is 62% 0% Restart quiz Category: Class 9 Social Science in Hindi