संस्कृति तथा समाजीकरण BK 1 Ch (4) Practice Quiz in Hindi Part 1 || Class 11 Sociology Practice Quizzes in Hindi Posted on March 8, 2025March 8, 2025 by Anshul Gupta0% 0 votes, 0 avg 2 संस्कृति तथा समाजीकरण BK 1 Ch (4) 1 / 201. संस्कृति के कितने सैद्धांतिक आयाम हैं? A. 3 B. 4 C. 5 D. 2 स्पष्टीकरण: सारांश में संस्कृति के दो सैद्धांतिक आयाम हैं-भौतिक तथा अभौतिक 2 / 202. निरक्षर समाजों में विचार कैसे हस्तांतरित किए जाते हैं? A. इंटरनेट के माध्यम से B. किताबों और दस्तावेज़ों के माध्यम से C. मौखिक रूप से D. उपरोक्त में से कोई नहीं स्पष्टीकरण: निरक्षर समाजों में दंतकथाएँ या जनश्रुतियाँ याद्दाश्त में रहती हैं तथा मौखिक रूप में हस्तांतरित की जाती हैं 3 / 203. एडवर्ड टायलर के अनुसार संस्कृति क्या है? A. व्यवहार का सारांश B. एक जटिल समग्र जिसमें ज्ञान, आस्था, कला, नैतिकता, कानून, प्रथा तथा मनुष्य के समाज के सदस्य के रूप में होने के फलस्वरूप प्राप्त अन्य क्षमताएँ तथा आदतें शामिल हैं C. कला का एक रूप D. उपरोक्त में से कोई नहीं स्पष्टीकरण: अंग्रेज़ विद्वान एडवर्ड टायलर संस्कृति की एक पूर्व मानवविज्ञानीय परिभाषा देते हैं: ‘संस्कृति या सभ्यता अपने व्यापक नृजातीय अर्थ में एक जटिल समग्र है जिसमें ज्ञान, आस्था, कला, नैतिकता, कानून, प्रथा तथा मनुष्य के समाज के सदस्य के रूप में होने के फलस्वरूप प्राप्त अन्य क्षमताएँ तथा आदतें शामिल हैं’ टायलर 1871:1)4 / 204. समाजशास्त्री संस्कृति को क्या मानते हैं? A. कला का एक रूप B. जीवन जीने का एक तरीका C. व्यक्तियों में विभेद करने वाला साधन D. उपरोक्त में से कोई नहीं स्पष्टीकरण: समाजशास्त्री संस्कृति को व्यक्तियों में विभेद करने वाला साधन नहीं मानते, परंतु जीवन जीने का एक तरीका मानते हैं जिसमें समाज के सभी सदस्य भाग लेते हैं 5 / 205. पहचान कैसे प्राप्त होती है? A. व्यक्ति तथा समाज को इनके दूसरे व्यक्तियों के साथ संबंधों से B. सामाजिक भूमिका से C. विरासत में D. उपरोक्त में से कोई नहीं स्पष्टीकरण: पहचान विरासत में नहीं मिलती अपितु यह व्यक्ति तथा समाज को इनके दूसरे व्यक्तियों के साथ संबंधों से प्राप्त होती है 6 / 206. नृजातिकेंद्रवाद क्या है? A. विभिन्न सांस्कृतिक प्रवृत्तियों को मानना और इन्हें अपने अंदर समायोजित करना B. उपरोक्त में से कोई नहीं C. अपने सांस्कृतिक मूल्यों का अन्य संस्कृतियों के लोगों के व्यवहार तथा आस्थाओं का मूल्यांकन करने के लिए प्रयोग D. अन्य संस्कृतियों को उनके अंतर के कारण महत्त्व देना स्पष्टीकरण: नृजातिकेंद्रवाद से आशय अपने सांस्कृतिक मूल्यों का अन्य संस्कृतियों के लोगों के व्यवहार तथा आस्थाओं का मूल्यांकन करने के लिए प्रयोग करने से है 7 / 207. संस्कृति शब्द का प्रयोग किस संदर्भ में किया जाता है? A. नृत्य B. चित्रकला C. उपरोक्त सभी D. शास्त्रीय संगीत स्पष्टीकरण: संस्कृति शब्द का प्रयोग शास्त्रीय संगीत, नृत्य तथा चित्रकला में परिष्कृत रुचि का ज्ञान प्राप्त करने के संदर्भ में किया जाता है 8 / 208. संस्कृति का भौतिक आयाम किससे संबंधित है? A. हमारे द्वारा देखे या सुने गए को, व्यवहार में लाकर उसे अर्थ प्रदान करने की प्रक्रिया के सीखने से B. भौतिक साधनों के प्रयोग से C. आचरण के नियमों से D. उपरोक्त में से कोई नहीं स्पष्टीकरण: भौतिक आयाम में भौतिक साधनों के प्रयोग से संभव कोई भी क्रियाकलाप शामिल है 9 / 209. वाल्टर ओंग ने अपनी किस पुस्तक में अलिखित सामग्री की विशेषताओं के बारे में बताया है? A. कल्चर: ए क्रिटिकल रिव्यू ऑफ़ कांसेप्ट्स एंड डेफ़ीनिशंस B. ओरेलिटी एंड लिटरेसी C. उपरोक्त में से कोई नहीं D. द इंटरप्रेटेशन ऑफ़ कल्चर्स स्पष्टीकरण: वाल्टर ओंग ने अपनी प्रभावी पुस्तक ओरेलिटी एंड लिटरेसी में 1971 में हुए एक अध्ययन के बारे में बताया है जो यह बताता है कि लगभग 3000 विद्यमान भाषाओं में केवल 78 में साहित्य उपलब्ध है 10 / 2010. संस्कृति के अभौतिक आयाम कौन से हैं? A. उपरोक्त में से कोई नहीं B. संज्ञानात्मक और मानकीय C. संज्ञानात्मक, मानकीय और भौतिक D. भौतिक स्पष्टीकरण: जहाँ संज्ञानात्मक तथा मानकीय पक्ष अभौतिक हैं, वहीं भौतिक आयाम उत्पादन बढ़ाने तथा जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए महत्त्वपूर्ण हैं 11 / 2011. संस्कृति के मानकीय पक्ष में क्या शामिल है? A. उपरोक्त में से कोई नहीं B. लोकरीतियाँ, लोकाचार, प्रथाएँ, परिपाटियाँ तथा कानून C. हमारे द्वारा देखे या सुने गए को, व्यवहार में लाकर उसे अर्थ प्रदान करने की प्रक्रिया के सीखने D. औज़ारों, तकनीकों, यंत्रों, भवनों तथा यातायात के साधनों के साथ-साथ उत्पादन तथा संप्रेषण के उपकरणों स्पष्टीकरण: मानकीय पक्ष में लोकरीतियाँ, लोकाचार, प्रथाएँ, परिपाटियाँ तथा कानून शामिल हैं 12 / 2012. संस्कृति का संज्ञानात्मक आयाम किससे संबंधित है? A. हमारे द्वारा देखे या सुने गए को, व्यवहार में लाकर उसे अर्थ प्रदान करने की प्रक्रिया के सीखने से B. भौतिक साधनों के प्रयोग से C. उपरोक्त में से कोई नहीं D. आचरण के नियमों से स्पष्टीकरण: संज्ञानात्मक का संदर्भ हमारे द्वारा देखे या सुने गए को, व्यवहार में लाकर उसे अर्थ प्रदान करने की प्रक्रिया के सीखने से है 13 / 2013. उपसंस्कृतियों की पहचान कैसे होती है? A. भाषा से B. शैली, रुचि तथा संघ से C. उपरोक्त सभी D. कपड़ों से स्पष्टीकरण: उपसंस्कृतियों की पहचान शैली, रुचि तथा संघ से होती है किसी विशेष उपसंस्कृति की पहचान उनकी भाषा, कपड़ों, संगीत के विशेष प्रकार के प्रति प्राथमिकता या उनके समूह के अन्य सदस्यों के साथ उनकी अंतः क्रियाओं के प्रकार से की जा सकती है 14 / 2014. संस्कृति के कितने आयाम हैं? A. 2 B. 5 C. 3 D. 4 स्पष्टीकरण: संस्कृति के तीन आयाम प्रचलित है- संज्ञानात्मक, मानकीय और भौतिक 15 / 2015. आधुनिक समाज में प्रत्येक व्यक्ति कितनी भूमिकाएँ अदा करता है? A. बहुविध B. एक C. तीन D. दो स्पष्टीकरण: आधुनिक समाज में प्रत्येक व्यक्ति बहुविध भूमिकाएँ अदा करता है 16 / 2016. कानून क्या है? A. अस्पष्ट नियम B. स्पष्ट नियम C. व्यक्तिगत नियम D. उपरोक्त में से कोई नहीं स्पष्टीकरण: मानदंड अस्पष्ट नियम हैं जबकि कानून स्पष्ट नियम हैं 17 / 2017. विश्वनागरिकतावाद क्या है? A. अपने सांस्कृतिक मूल्यों का अन्य संस्कृतियों के लोगों के व्यवहार तथा आस्थाओं का मूल्यांकन करने के लिए प्रयोग B. अन्य संस्कृतियों को उनके अंतर के कारण महत्त्व देना C. विभिन्न सांस्कृतिक प्रवृत्तियों को मानना और इन्हें अपने अंदर समायोजित करना D. उपरोक्त में से कोई नहीं स्पष्टीकरण: नृजातिकेंद्रवाद विश्वनागरिकतावाद के विपरीत है जोकि अन्य संस्कृतियों को उनके अंतर के कारण महत्त्व देती है 18 / 2018. संस्कृति का मानकीय आयाम किससे संबंधित है? A. आचरण के नियमों से B. उपरोक्त में से कोई नहीं C. भौतिक साधनों के प्रयोग से D. हमारे द्वारा देखे या सुने गए को, व्यवहार में लाकर उसे अर्थ प्रदान करने की प्रक्रिया के सीखने से स्पष्टीकरण: मानकीय का संबंध आचरण के नियमों से है 19 / 2019. संस्कृति के भौतिक पक्ष में क्या शामिल है? A. लोकरीतियाँ, लोकाचार, प्रथाएँ, परिपाटियाँ तथा कानून B. औज़ारों, तकनीकों, यंत्रों, भवनों तथा यातायात के साधनों के साथ-साथ उत्पादन तथा संप्रेषण के उपकरणों C. उपरोक्त में से कोई नहीं D. हमारे द्वारा देखे या सुने गए को, व्यवहार में लाकर उसे अर्थ प्रदान करने की प्रक्रिया के सीखने स्पष्टीकरण: भौतिक पक्ष औज़ारों, तकनीकों, यंत्रों, भवनों तथा यातायात के साधनों के साथ-साथ उत्पादन तथा संप्रेषण के उपकरणों से संदर्भित है 20 / 2020. ब्रोनिसला मैलिनोवस्की के अनुसार संस्कृति क्या है? A. उत्तराधिकार में प्राप्त कलाकृतियाँ, वस्तुएँ, तकनीकी प्रक्रिया, विचार, आदतें तथा मूल्य B. सीखी हुई चीज़ों का एक भंडार C. सीखा हुआ व्यवहार D. उपरोक्त में से कोई नहीं स्पष्टीकरण: मानवविज्ञान के ‘प्रकार्यात्मक स्कूल’ के संस्थापक पोलैंड के ब्रोनिसला मैलिनोवस्की 1884-1942) ने दो पीढ़ियों के बाद लिखा- ‘संस्कृति में उत्तराधिकार में प्राप्त कलाकृतियाँ, वस्तुएँ, तकनीकी प्रक्रिया, विचार, आदतें तथा मूल्य शामिल हैं’ मैलिनोवस्की 1931:621-46)Please insert your information to see your ranking अपनी Ranking जानने के लिए कृपया अपनी जानकारी भरे NamePhone Number Your score isThe average score is 65% 0% Restart quiz Category: Class 11 Sociology Quizzes in Hindi