संस्कृति तथा समाजीकरण BK 1 Ch (4) Practice Quiz in Hindi Part 1 || Class 11 Sociology Practice Quizzes in Hindi Posted on March 8, 2025March 8, 2025 by Anshul Gupta0% 0 votes, 0 avg 2 संस्कृति तथा समाजीकरण BK 1 Ch (4) 1 / 201. एडवर्ड टायलर के अनुसार संस्कृति क्या है? A. एक जटिल समग्र जिसमें ज्ञान, आस्था, कला, नैतिकता, कानून, प्रथा तथा मनुष्य के समाज के सदस्य के रूप में होने के फलस्वरूप प्राप्त अन्य क्षमताएँ तथा आदतें शामिल हैं B. कला का एक रूप C. उपरोक्त में से कोई नहीं D. व्यवहार का सारांश स्पष्टीकरण: अंग्रेज़ विद्वान एडवर्ड टायलर संस्कृति की एक पूर्व मानवविज्ञानीय परिभाषा देते हैं: ‘संस्कृति या सभ्यता अपने व्यापक नृजातीय अर्थ में एक जटिल समग्र है जिसमें ज्ञान, आस्था, कला, नैतिकता, कानून, प्रथा तथा मनुष्य के समाज के सदस्य के रूप में होने के फलस्वरूप प्राप्त अन्य क्षमताएँ तथा आदतें शामिल हैं’ टायलर 1871:1)2 / 202. संस्कृति के मानकीय पक्ष में क्या शामिल है? A. उपरोक्त में से कोई नहीं B. हमारे द्वारा देखे या सुने गए को, व्यवहार में लाकर उसे अर्थ प्रदान करने की प्रक्रिया के सीखने C. लोकरीतियाँ, लोकाचार, प्रथाएँ, परिपाटियाँ तथा कानून D. औज़ारों, तकनीकों, यंत्रों, भवनों तथा यातायात के साधनों के साथ-साथ उत्पादन तथा संप्रेषण के उपकरणों स्पष्टीकरण: मानकीय पक्ष में लोकरीतियाँ, लोकाचार, प्रथाएँ, परिपाटियाँ तथा कानून शामिल हैं 3 / 203. संस्कृति शब्द का प्रयोग किस संदर्भ में किया जाता है? A. शास्त्रीय संगीत B. उपरोक्त सभी C. चित्रकला D. नृत्य स्पष्टीकरण: संस्कृति शब्द का प्रयोग शास्त्रीय संगीत, नृत्य तथा चित्रकला में परिष्कृत रुचि का ज्ञान प्राप्त करने के संदर्भ में किया जाता है 4 / 204. पहचान कैसे प्राप्त होती है? A. विरासत में B. व्यक्ति तथा समाज को इनके दूसरे व्यक्तियों के साथ संबंधों से C. उपरोक्त में से कोई नहीं D. सामाजिक भूमिका से स्पष्टीकरण: पहचान विरासत में नहीं मिलती अपितु यह व्यक्ति तथा समाज को इनके दूसरे व्यक्तियों के साथ संबंधों से प्राप्त होती है 5 / 205. वाल्टर ओंग ने अपनी किस पुस्तक में अलिखित सामग्री की विशेषताओं के बारे में बताया है? A. ओरेलिटी एंड लिटरेसी B. द इंटरप्रेटेशन ऑफ़ कल्चर्स C. कल्चर: ए क्रिटिकल रिव्यू ऑफ़ कांसेप्ट्स एंड डेफ़ीनिशंस D. उपरोक्त में से कोई नहीं स्पष्टीकरण: वाल्टर ओंग ने अपनी प्रभावी पुस्तक ओरेलिटी एंड लिटरेसी में 1971 में हुए एक अध्ययन के बारे में बताया है जो यह बताता है कि लगभग 3000 विद्यमान भाषाओं में केवल 78 में साहित्य उपलब्ध है 6 / 206. समाजशास्त्री संस्कृति को क्या मानते हैं? A. कला का एक रूप B. व्यक्तियों में विभेद करने वाला साधन C. उपरोक्त में से कोई नहीं D. जीवन जीने का एक तरीका स्पष्टीकरण: समाजशास्त्री संस्कृति को व्यक्तियों में विभेद करने वाला साधन नहीं मानते, परंतु जीवन जीने का एक तरीका मानते हैं जिसमें समाज के सभी सदस्य भाग लेते हैं 7 / 207. आधुनिक समाज में प्रत्येक व्यक्ति कितनी भूमिकाएँ अदा करता है? A. तीन B. दो C. एक D. बहुविध स्पष्टीकरण: आधुनिक समाज में प्रत्येक व्यक्ति बहुविध भूमिकाएँ अदा करता है 8 / 208. ब्रोनिसला मैलिनोवस्की के अनुसार संस्कृति क्या है? A. सीखा हुआ व्यवहार B. उपरोक्त में से कोई नहीं C. उत्तराधिकार में प्राप्त कलाकृतियाँ, वस्तुएँ, तकनीकी प्रक्रिया, विचार, आदतें तथा मूल्य D. सीखी हुई चीज़ों का एक भंडार स्पष्टीकरण: मानवविज्ञान के ‘प्रकार्यात्मक स्कूल’ के संस्थापक पोलैंड के ब्रोनिसला मैलिनोवस्की 1884-1942) ने दो पीढ़ियों के बाद लिखा- ‘संस्कृति में उत्तराधिकार में प्राप्त कलाकृतियाँ, वस्तुएँ, तकनीकी प्रक्रिया, विचार, आदतें तथा मूल्य शामिल हैं’ मैलिनोवस्की 1931:621-46)9 / 209. कानून क्या है? A. उपरोक्त में से कोई नहीं B. व्यक्तिगत नियम C. अस्पष्ट नियम D. स्पष्ट नियम स्पष्टीकरण: मानदंड अस्पष्ट नियम हैं जबकि कानून स्पष्ट नियम हैं 10 / 2010. संस्कृति के कितने आयाम हैं? A. 4 B. 5 C. 2 D. 3 स्पष्टीकरण: संस्कृति के तीन आयाम प्रचलित है- संज्ञानात्मक, मानकीय और भौतिक 11 / 2011. उपसंस्कृतियों की पहचान कैसे होती है? A. कपड़ों से B. उपरोक्त सभी C. भाषा से D. शैली, रुचि तथा संघ से स्पष्टीकरण: उपसंस्कृतियों की पहचान शैली, रुचि तथा संघ से होती है किसी विशेष उपसंस्कृति की पहचान उनकी भाषा, कपड़ों, संगीत के विशेष प्रकार के प्रति प्राथमिकता या उनके समूह के अन्य सदस्यों के साथ उनकी अंतः क्रियाओं के प्रकार से की जा सकती है 12 / 2012. संस्कृति के अभौतिक आयाम कौन से हैं? A. संज्ञानात्मक और मानकीय B. उपरोक्त में से कोई नहीं C. संज्ञानात्मक, मानकीय और भौतिक D. भौतिक स्पष्टीकरण: जहाँ संज्ञानात्मक तथा मानकीय पक्ष अभौतिक हैं, वहीं भौतिक आयाम उत्पादन बढ़ाने तथा जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए महत्त्वपूर्ण हैं 13 / 2013. संस्कृति का भौतिक आयाम किससे संबंधित है? A. उपरोक्त में से कोई नहीं B. हमारे द्वारा देखे या सुने गए को, व्यवहार में लाकर उसे अर्थ प्रदान करने की प्रक्रिया के सीखने से C. आचरण के नियमों से D. भौतिक साधनों के प्रयोग से स्पष्टीकरण: भौतिक आयाम में भौतिक साधनों के प्रयोग से संभव कोई भी क्रियाकलाप शामिल है 14 / 2014. संस्कृति के कितने सैद्धांतिक आयाम हैं? A. 4 B. 3 C. 2 D. 5 स्पष्टीकरण: सारांश में संस्कृति के दो सैद्धांतिक आयाम हैं-भौतिक तथा अभौतिक 15 / 2015. संस्कृति का मानकीय आयाम किससे संबंधित है? A. आचरण के नियमों से B. भौतिक साधनों के प्रयोग से C. उपरोक्त में से कोई नहीं D. हमारे द्वारा देखे या सुने गए को, व्यवहार में लाकर उसे अर्थ प्रदान करने की प्रक्रिया के सीखने से स्पष्टीकरण: मानकीय का संबंध आचरण के नियमों से है 16 / 2016. नृजातिकेंद्रवाद क्या है? A. उपरोक्त में से कोई नहीं B. अन्य संस्कृतियों को उनके अंतर के कारण महत्त्व देना C. अपने सांस्कृतिक मूल्यों का अन्य संस्कृतियों के लोगों के व्यवहार तथा आस्थाओं का मूल्यांकन करने के लिए प्रयोग D. विभिन्न सांस्कृतिक प्रवृत्तियों को मानना और इन्हें अपने अंदर समायोजित करना स्पष्टीकरण: नृजातिकेंद्रवाद से आशय अपने सांस्कृतिक मूल्यों का अन्य संस्कृतियों के लोगों के व्यवहार तथा आस्थाओं का मूल्यांकन करने के लिए प्रयोग करने से है 17 / 2017. संस्कृति के भौतिक पक्ष में क्या शामिल है? A. लोकरीतियाँ, लोकाचार, प्रथाएँ, परिपाटियाँ तथा कानून B. उपरोक्त में से कोई नहीं C. हमारे द्वारा देखे या सुने गए को, व्यवहार में लाकर उसे अर्थ प्रदान करने की प्रक्रिया के सीखने D. औज़ारों, तकनीकों, यंत्रों, भवनों तथा यातायात के साधनों के साथ-साथ उत्पादन तथा संप्रेषण के उपकरणों स्पष्टीकरण: भौतिक पक्ष औज़ारों, तकनीकों, यंत्रों, भवनों तथा यातायात के साधनों के साथ-साथ उत्पादन तथा संप्रेषण के उपकरणों से संदर्भित है 18 / 2018. संस्कृति का संज्ञानात्मक आयाम किससे संबंधित है? A. आचरण के नियमों से B. उपरोक्त में से कोई नहीं C. हमारे द्वारा देखे या सुने गए को, व्यवहार में लाकर उसे अर्थ प्रदान करने की प्रक्रिया के सीखने से D. भौतिक साधनों के प्रयोग से स्पष्टीकरण: संज्ञानात्मक का संदर्भ हमारे द्वारा देखे या सुने गए को, व्यवहार में लाकर उसे अर्थ प्रदान करने की प्रक्रिया के सीखने से है 19 / 2019. विश्वनागरिकतावाद क्या है? A. विभिन्न सांस्कृतिक प्रवृत्तियों को मानना और इन्हें अपने अंदर समायोजित करना B. उपरोक्त में से कोई नहीं C. अपने सांस्कृतिक मूल्यों का अन्य संस्कृतियों के लोगों के व्यवहार तथा आस्थाओं का मूल्यांकन करने के लिए प्रयोग D. अन्य संस्कृतियों को उनके अंतर के कारण महत्त्व देना स्पष्टीकरण: नृजातिकेंद्रवाद विश्वनागरिकतावाद के विपरीत है जोकि अन्य संस्कृतियों को उनके अंतर के कारण महत्त्व देती है 20 / 2020. निरक्षर समाजों में विचार कैसे हस्तांतरित किए जाते हैं? A. किताबों और दस्तावेज़ों के माध्यम से B. इंटरनेट के माध्यम से C. उपरोक्त में से कोई नहीं D. मौखिक रूप से स्पष्टीकरण: निरक्षर समाजों में दंतकथाएँ या जनश्रुतियाँ याद्दाश्त में रहती हैं तथा मौखिक रूप में हस्तांतरित की जाती हैं Please insert your information to see your ranking अपनी Ranking जानने के लिए कृपया अपनी जानकारी भरे NamePhone Number Your score isThe average score is 65% 0% Restart quiz Category: Class 11 Sociology Quizzes in Hindi