सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान Ch (8) Practice Quiz in Hindi Part 1 || Class 11 Geography Book -1 Practice Quizzes in Hindi Posted on March 2, 2025March 2, 2025 by Anshul Gupta0% 0 votes, 0 avg 4 सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान Ch (8) 1 / 201. वायुमंडल के तापन का मुख्य तरीका क्या है? A. चालन B. अभिवहन C. संवहन D. पार्थिव विकिरण स्पष्टीकरण: वायुमंडल पार्थिव विकिरण द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से गर्म होता है न कि सीधे सूर्यातप से। 2 / 202. किसी स्थान के तापमान को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं? A. उपरोक्त सभी B. अक्षांश रेखा C. समुद्र तल से ऊँचाई D. समुद्र से दूरी स्पष्टीकरण: किसी भी स्थान पर वायु का तापमान कई कारकों से प्रभावित होता है, जिनमें अक्षांश रेखा, समुद्र तल से ऊँचाई, और समुद्र से दूरी शामिल हैं। 3 / 203. पृथ्वी के किस भाग में विकिरण संतुलन अधिशेष Surplus) में पाया जाता है? A. उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में B. महासागरों में C. ध्रुवों पर D. उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में स्पष्टीकरण: उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों से ताप ऊर्जा ध्रुवों की ओर पुनर्वितरण होता है फलस्वरूप उष्णकटिबंध ताप संचयन के कारण बहुत अधिक गर्म नही हो और न ही उच्च अक्षांश अत्यधिक कमी के कारण पूरी तरह जमे हुए हैं। 4 / 204. तिरछी किरणों की तुलना में सीधी किरणों से ऊर्जा वितरण कैसा होता है? A. समान क्षेत्र पर B. कम क्षेत्र पर C. अधिक क्षेत्र पर D. इनमें से कोई नहीं स्पष्टीकरण: तिरछी किरणों की अपेक्षा सीधी किरणें कम स्थान पर पड़ती हैं। 5 / 205. पृथ्वी का ऊष्मा बजट क्या दर्शाता है? A. वायुमंडल के तापमान में परिवर्तन B. इनमें से कोई नहीं C. पृथ्वी द्वारा प्राप्त ऊष्मा और अंतरिक्ष में वापस लौटाई गई ऊष्मा के बीच संतुलन D. पृथ्वी के तापमान में परिवर्तन स्पष्टीकरण: पृथ्वी ऊष्मा का न तो संचय करती है न ही हास करती है। यह अपने तापमान को स्थिर रखती है। ऐसा तभी सम्भव है, जब सूर्य विकिरण द्वारा सूर्यातप के रूप में प्राप्त ऊष्मा एवं पार्थिव विकिरण द्वारा अंतरिक्ष में संचरित ताप बराबर हों। 6 / 206. सूर्यातप किसे कहते हैं? A. अंतरिक्ष में वापस विकरित सौर विकिरण B. पृथ्वी से परावर्तित सौर विकिरण C. पृथ्वी द्वारा अवशोषित सौर विकिरण D. वायुमंडल द्वारा अवशोषित सौर विकिरण स्पष्टीकरण: पृथ्वी को प्राप्त होने वाली ऊर्जा को ‘आगमी सौर विकिरण’ या छोटे रूप में ‘सूर्यातप’ Insolation) कहते हैं। 7 / 207. सामान्य हास दर कितनी होती है? A. इनमें से कोई नहीं B. प्रति 1,000 मीटर की ऊँचाई पर 10° सेल्सियस C. प्रति 1,000 मीटर की ऊँचाई पर 20° सेल्सियस D. प्रति 1,000 मीटर की ऊँचाई पर 6.5° सेल्सियस स्पष्टीकरण: सामान्य हास दर प्रति 1,000 मीटर की ऊँचाई बढ़ने पर 6.5° सेल्सियस है। 8 / 208. पृथ्वी अपनी ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है? A. ज्वालामुखी B. चंद्रमा C. सूर्य D. तारे स्पष्टीकरण: पृथ्वी अपनी ऊर्जा का लगभग संपूर्ण भाग सूर्य से प्राप्त करती है। 9 / 209. सामान्य हास दर किसे कहते हैं? A. ऊँचाई के साथ तापमान में वृद्धि B. समुद्र तल के पास तापमान में परिवर्तन C. इनमें से कोई नहीं D. ऊँचाई के साथ तापमान में कमी स्पष्टीकरण: उत्तुंगता के बढ़ने के साथ तापमान के घटने की दर को ‘सामान्य हास दर’ Normal lapse rate) कहते हैं। 10 / 2010. पृथ्वी को सूर्य से सबसे अधिक दूरी पर कब स्थित होती है? A. 21 जून B. 4 जुलाई C. 3 जनवरी D. 22 दिसंबर स्पष्टीकरण: सूर्य के चारों ओर परिक्रमण के दौरान पृथ्वी 4 जुलाई को सूर्य से सबसे दूर अर्थात् 15 करोड़, 20 लाख किलोमीटर दूर होती है। 11 / 2011. तापमान किसे कहते हैं? A. वायुमंडल में ऊष्मा का संचरण B. किसी पदार्थ के कणों के अणुओं की गति C. इनमें से कोई नहीं D. किसी पदार्थ या स्थान के गर्म या ठंडा होने का डिग्री में माप स्पष्टीकरण: जहाँ ऊष्मा किसी पदार्थ कणों के अणुओं की गति को दर्शाती है, वहीं तापमान किसी पदार्थ या स्थान के गर्म या ठंडा होने का डिग्री में माप है। 12 / 2012. पृथ्वी का एल्बिडो किसे कहते हैं? A. पृथ्वी से परावर्तित सौर विकिरण B. अंतरिक्ष में वापस विकरित सौर विकिरण C. पृथ्वी द्वारा अवशोषित सौर विकिरण D. वायुमंडल द्वारा अवशोषित सौर विकिरण स्पष्टीकरण: सौर विकिरण की इस परावर्तित मात्रा को पृथ्वी का एल्बिडो कहते हैं। 13 / 2013. सूर्यातप की मात्रा को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं? A. सूर्य की किरणों का नति कोण B. उपरोक्त सभी C. दिन की अवधि D. पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना स्पष्टीकरण: सूर्यातप में होने वाली विभिन्नता के कई कारक हैं, जिनमें पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना, सूर्य की किरणों का नति कोण, और दिन की अवधि शामिल हैं। 14 / 2014. किस प्रकार के विकिरण को क्षोभमंडल में मौजूद जलवाष्प और ओज़ोन अवशोषित कर लेते हैं? A. दृश्य विकिरण B. पराबैंगनी विकिरण C. अवरक्त विकिरण D. एक्स-रे विकिरण स्पष्टीकरण: क्षोभमंडल में मौजूद जलवाष्प, ओज़ोन तथा अन्य किरणें अवरक्त विकिरण Infrared radiation) को अवशोषित कर लेती हैं। 15 / 2015. पृथ्वी के अपसौर और उपसौर की स्थिति में सूर्यातप की मात्रा में अंतर क्यों होता है? A. पृथ्वी के घूर्णन के कारण B. पृथ्वी के अक्ष के झुकाव के कारण C. सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी में अंतर के कारण D. वायुमंडल के कारण स्पष्टीकरण: वायुमंडल की ऊपरी सतह पर प्राप्त होने वाली ऊर्जा में प्रतिवर्ष थोड़ा परिवर्तन होता है। यह परिवर्तन पृथ्वी एवं सूर्य के बीच की दूरी में अंतर के कारण होता है। 16 / 2016. पृथ्वी को सूर्य से सबसे कम दूरी पर कब स्थित होती है? A. 21 जून B. 3 जनवरी C. 22 दिसंबर D. 4 जुलाई स्पष्टीकरण: 3 जनवरी को पृथ्वी सूर्य से सबसे निकट अर्थात् 14 करोड़, 70 लाख किलोमीटर दूर होती है। 17 / 2017. किस स्थान पर सूर्य की किरणें सबसे तिरछी पड़ती हैं? A. मकर रेखा पर B. विषुवत रेखा पर C. ध्रुवों पर D. कर्क रेखा पर स्पष्टीकरण: अक्षांश जितना उच्च होगा अर्थात् ध्रुवों की ओर) किरणों का नति कोण उतना ही कम होगा। अतएव सूर्य की किरणें तिरछी पड़ेगी। 18 / 2018. सबसे अधिक सूर्यातप कहाँ प्राप्त होता है? A. महासागरों पर B. विषुवत रेखा पर C. उपोष्ण कटिबंधीय मरुस्थलों पर D. ध्रुवों पर स्पष्टीकरण: सबसे अधिक सूर्यातप उपोष्ण कटिबंधीय मरुस्थलों पर प्राप्त होता है, क्योंकि यहाँ मेघाच्छादन बहुत कम पाया जाता है। 19 / 2019. वायुमंडल के किस भाग से सूर्य की किरणें पृथ्वी पर पहुँचने से पहले गुजरती हैं? A. क्षोभमंडल B. बाह्यमंडल C. समतापमंडल D. मध्यमंडल स्पष्टीकरण: पृथ्वी की सतह पर पहुँचने से पहले सूर्य की किरणें वायुमंडल के क्षोभमंडल से होकर गुजरती हैं। 20 / 2020. स्थल की तुलना में समुद्र के तापमान में परिवर्तन कैसा होता है? A. तेज़ B. धीरे C. समान D. इनमें से कोई नहीं स्पष्टीकरण: स्थल की अपेक्षा समुद्र धीरे-धीरे गर्म और धीरे-धीरे ठंडा होता है। स्थल जल्दी गर्म और जल्दी ठंडा होता है। Please insert your information to see your ranking अपनी Ranking जानने के लिए कृपया अपनी जानकारी भरे NamePhone Number Your score isThe average score is 68% 0% Restart quiz Category: Class 11 Geography Quizzes in Hindi