तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य Ch (2) Practice Quiz in Hindi Part 2 || Class 11 History Practice Quizzes in Hindi Posted on March 2, 2025March 2, 2025 by Anshul Gupta0% 0 votes, 0 avg 35 तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य Ch (2) 1 / 201. रोमन साम्राज्य में ‘सॉलिडस’ क्या था? A. लोहे का सिक्का B. चांदी का सिक्का C. तांबे का सिक्का D. सोने का सिक्का स्पष्टीकरण: कॉन्स्टैनटाइन ने सॉलिडस Solidus) नाम का एक नया सिक्का चलाया जो 4.5 ग्राम शुद्ध सोने का बना हुआ था। 2 / 202. रोमन साम्राज्य में ‘डायोक्लीशियन’ कौन था? A. एक सेनापति B. एक सम्राट C. एक दार्शनिक D. एक लेखक स्पष्टीकरण: सम्राट डायोक्लीशियन ने देखा कि साम्राज्य का विस्तार बहुत ज्यादा हो चुका है और उसके अनेक प्रदेशों का सामरिक या आर्थिक दृष्टि से कोई महत्त्व नहीं है इसलिए उसने उन हिस्सों को छोड़कर साम्राज्य को थोड़ा छोटा बना लिया। 3 / 203. रोमन साम्राज्य में ‘जस्टीनियन’ कौन था? A. एक सेनापति B. एक लेखक C. एक दार्शनिक D. एक सम्राट स्पष्टीकरण: रैवेना की पच्चीकारी 547 ई.), इसमें सम्राट जस्टीनियम को दिखया गया है। 4 / 204. रोमन साम्राज्य में ‘ह्यूमिलिओरिस’ किसे कहा जाता था? A. दास B. निम्नतर वर्ग C. मध्यम वर्ग D. उच्च वर्ग स्पष्टीकरण: उनसे नीचे भारी संख्या में निम्नतर वर्गों का एक विशाल समूह था, जिन्हें सामूहिक रूप से ह्यूमिलिओरिस यानी कहा जाता था। 5 / 205. रोमन साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास में तीन मुख्य ‘खिलाड़ी’ कौन थे? A. अभिजात वर्ग, सेना और जनता B. सम्राट, अभिजात वर्ग और जनता C. सम्राट, अभिजात वर्ग और सेना D. सम्राट, सेना और दास स्पष्टीकरण: सम्राट, अभिजात वर्ग और सेना साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास में तीन मुख्य ‘खिलाड़ी’ थे। 6 / 206. रोमन साम्राज्य में ‘ऑगस्टीन’ कौन था? A. एक दार्शनिक B. एक बिशप C. एक सम्राट D. एक सेनापति स्पष्टीकरण: महान कैथोलिक बिशप ऑगस्टीन * जिन्होंने अपना अधिकांश जीवन उत्तरी अफ्रीका में बिताया था 7 / 207. किस नदी के किनारे मिस्र में पपीरस का पौधा उगाया जाता था? A. ब्रह्मपुत्र नदी B. सिंधु नदी C. गंगा नदी D. नील नदी स्पष्टीकरण: पपीरस एक सरकंडा जैसा पौधा था जो मिस्र में नील नदी के किनारे उगा करता था और उसी से लेखन सामग्री तैयार की जाती थी। 8 / 208. रोमन साम्राज्य में ‘प्लेब्स सोर्डिडा’ किसे कहा जाता था? A. उच्च वर्ग B. निम्नतर वर्ग C. दास D. मध्यम वर्ग स्पष्टीकरण: फूहड़ निम्नतर वर्ग यानी कमीनकारू प्लेब्स सोर्डिडा) 9 / 209. रोमन साम्राज्य में ‘दास प्रजनन’ क्या था? A. दासों को खरीदना और बेचना B. दासों को शिक्षित करना C. दासों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना D. दासों को मुक्त करना स्पष्टीकरण: दास प्रजनन गुलामों की संख्या बढ़ाने की एक ऐसी प्रथा थी जिसके अंतर्गत दासियों और उनके साथ मर्दों को अधिकाधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था; उनके बच्चे भी आगे चलकर दास ही बनते थे। 10 / 2010. रोमन साम्राज्य में ‘कॉन्स्टैनटाइन’ कौन था? A. एक लेखक B. एक सेनापति C. एक दार्शनिक D. एक सम्राट स्पष्टीकरण: सम्राट कॉन्स्टैनटाइन, 313 ई. की एक विशाल मूर्ति का हिस्सा। 11 / 2011. रोमन साम्राज्य में ‘इक्वाइट्स’ किसे कहा जाता था? A. सैनेटर B. दास C. जनता D. अश्वारोही स्पष्टीकरण: अश्वारोही इक्वाइट्स) या नाइट वर्ग परंपरागत रूप से दूसरा सबसे अधिक शक्तिशाली और धनवान समूह था। 12 / 2012. रोमन साम्राज्य में ‘परवर्ती पुराकाल’ किस अवधि को कहा जाता है? A. दूसरी से चौथी शताब्दी B. पहली से तीसरी शताब्दी C. तीसरी से पाँचवीं शताब्दी D. चौथी से सातवीं शताब्दी स्पष्टीकरण: ‘परवर्ती पुराकाल’ शब्द का प्रयोग रोम साम्राज्य के उद्भव, विकास और पतन के इतिहास की उस अंतिम दिलचस्प अवधि का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो मोटे तौर पर चौथी से सातवीं शताब्दी तक फैली हुई थी। 13 / 2013. रोमन साम्राज्य में ‘डीनारियस’ क्या था? A. लोहे का सिक्का B. सोने का सिक्का C. तांबे का सिक्का D. चांदी का सिक्का स्पष्टीकरण: दीनारियस रोम का एक चाँदी का सिक्का होता था जिसमें लगभग 4.5 ग्राम विशुद्ध चाँदी होती थी। 14 / 2014. रोमन साम्राज्य में ‘एम्फोरा’ क्या था? A. पानी रखने का मटका B. शराब और तेल रखने का मटका C. अनाज रखने का बर्तन D. सोने के सिक्के रखने का बर्तन स्पष्टीकरण: शराब, जैतून का तेल तथा अन्य तरल पदार्थों की ढुलाई ऐसे मटकों या कंटेनरों में होती थी जिन्हें “एम्फोरा (Amphora) कहते थे।15 / 2015. रोमन साम्राज्य में ‘ऋतु-प्रवास’ का क्या अर्थ था? A. व्यापारियों का व्यापार के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना B. किसानों का खेती के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना C. सेना का युद्ध के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना D. पशुओं को चराने के लिए मौसम के अनुसार चरवाहों का आवागमन स्पष्टीकरण: ऋतु-प्रवास से तात्पर्य है ऊँचे पहाड़ी क्षेत्रों और नीचे के मैदानी इलाकों में भेड़-बकरियों तथा अन्य जानवरों को चराने के लिए चरागाहों की खोज में ग्वालों तथा चरवाहों का मौसम के अनुसार वार्षिक आवागमन। 16 / 2016. रोमन साम्राज्य में ‘एकाश्म’ का क्या अर्थ था? A. विविधताहीन B. गरीब C. समृद्ध D. विविधतापूर्ण स्पष्टीकरण: जब हम कहते हैं कि समाज अथवा संस्कृति एकाश्म है तो उसका अर्थ है कि उसमें विविधता की कमी है और उनमें आंतरिक एकरूपता है। 17 / 2017. रोमन साम्राज्य में ‘ईसाईकरण’ क्या था? A. ईसाई धर्म का विरोध B. ईसाई धर्म का प्रचार और प्रसार C. ईसाई धर्म का पुनरुत्थान D. ईसाई धर्म का पतन स्पष्टीकरण: ईसाईकरण उस प्रक्रिया को कहते हैं जिसके द्वारा ईसाई धर्म भिन्न-भिन्न जन-समूहों के बीच फैलाया गया और वहाँ का प्रमुख धर्म बना दिया गया। 18 / 2018. रोमन साम्राज्य में ‘टैसिटस’ कौन था? A. एक लेखक B. एक सम्राट C. एक सेनापति D. एक दार्शनिक स्पष्टीकरण: टैसिटस 55-117), आरंभिक साम्राज्य का इतिहासकार। 19 / 2019. रोमन साम्राज्य में ‘पैट्रेस’ किसे कहा जाता था? A. जनता B. दास C. अश्वारोही D. सैनेटर स्पष्टीकरण: इतिहासकार टैसिटस ने प्रारंभिक साम्राज्य के प्रमुख सामाजिक समूहों का वर्णन इस प्रकार किया है: सैनेटर पैट्रेस, शाब्दिक अर्थः पिता) 20 / 2020. रोमन साम्राज्य में ‘फ्रैंकिन्सेंस’ क्या था? A. एक प्रकार की सुगंधित राल B. एक प्रकार का अनाज C. एक प्रकार का फल D. एक प्रकार का कपड़ा स्पष्टीकरण: फ्रैंकिन्सेंस- एक यूरोपीय नाम जो वास्तव में सुगंधित राल है। Please insert your information to see your ranking अपनी Ranking जानने के लिए कृपया अपनी जानकारी भरे NamePhone Number Your score isThe average score is 41% 0% Restart quiz Category: Class 11 History Quizzes in Hindi