भारत में खाद्य सुरक्षा Ch (4) Practice Quiz in Hindi Part 2 || Class 9 Economics Practice Quizzes in Hindi Posted on March 8, 2025March 8, 2025 by Anshul Gupta0% 0 votes, 0 avg 0 भारत में खाद्य सुरक्षा Ch (4) 1 / 201. भारतीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कितने प्रतिशत ग्रामीण जनसंख्या को योग्य परिवार में वर्गीकृत किया गया है? A. 80 प्रतिशत B. 50 प्रतिशत C. 75 प्रतिशत D. 60 प्रतिशत स्पष्टीकरण: इस अधिनियम के तहत 75 प्रतिशत ग्रामीण जनसंख्या एवं 50 प्रतिशत शहरी जनसंख्या को योग्य परिवार में वर्गीकृत किया गाया है। 2 / 202. गुजरात में दूध तथा दुग्ध उत्पादों में कौन सी सहकारी समिति सफल है? A. एन.एस.एस.ओ. B. एफ.सी.आई. C. अमूल D. मदर डेयरी स्पष्टीकरण: गुजरात में दूध तथा दुग्ध उत्पादों में अमूल एक और सफल सहकारी समिति का उदाहरण है। इसने देश में श्वेत क्रांति ला दी हैं।3 / 203. सहायिकी (सब्सिडी) क्या है? A. किसानों को उनकी फसल के लिए दी जाने वाली कीमत B. सरकार द्वारा किसी उत्पादक को बाज़ार कीमत की अनुपूर्ति के लिए किया गया भुगतान C. उपरोक्त सभी D. बाजार में अनाज की कीमत स्पष्टीकरण: सहायिकी (सब्सिडी) वह भुगतान है जो सरकार द्वारा किसी उत्पादक को बाज़ार कीमत की अनुपूर्ति के लिए किया जाता है। 4 / 204. अन्नपूर्णा योजना किसके लिए है? A. महिलाओं के लिए B. उपरोक्त सभी C. बच्चों के लिए D. दीन वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पष्टीकरण: ये योजनाएँ क्रमशः ‘गरीबों में भी सर्वाधिक गरीब’ और ‘दीन वरिष्ठ नागरिक’ समूहों पर लक्षित हैं। 5 / 205. एन.एस.एस.ओ. के अनुसार ग्रामीण भारत में प्रति व्यक्ति चावल की खपत वर्ष 2004-05 से घटकर वर्ष 2011-12 में कितनी हो गई? A. 6.38 किग्रा. से 5.98 किग्रा. B. 4.71 किग्रा. से 4.49 किग्रा. C. 5.98 किग्रा. से 6.38 किग्रा. D. 4.49 किग्रा. से 4.71 किग्रा. स्पष्टीकरण: एन.एस.एस.ओ. न. 558 की रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण भारत में प्रति व्यक्ति चावल की खपत 6.38 किग्रा. वर्ष 2004-05 से घटकर 5.98 किग्रा. वर्ष 2011-12 में हो गया।6 / 206. एन.एस.एस.ओ. का पूरा नाम क्या है? A. राष्ट्रीय सांख्यिकी सर्वेक्षण संगठन B. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वेक्षण संगठन C. राष्ट्रीय सुरक्षा संगठन D. राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन स्पष्टीकरण: एन.एस.एस.ओ. का पूरा नाम राष्ट्रीय सांख्यिकी सर्वेक्षण संगठन है।7 / 207. अंत्योदय अन्न योजना कब शुरू की गई? A. 1997 में B. 2007 में C. 1990 में D. 2000 में स्पष्टीकरण: इसके अलावा, 2000 में दो विशेष योजनाएँ-अंत्योदय अन्न योजना और अन्नपूर्णा योजना प्रारंभ की गईं। 8 / 208. संशोधित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (आर पी डी एस) कब शुरू की गई? A. 1992 में B. 2012 में C. 1982 में D. 2002 में स्पष्टीकरण: 1992 में देश के 1700 ब्लॉकों में संशोधित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (आर पी डी एस) शुरू की गई। 9 / 209. भारतीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कितने प्रतिशत शहरी जनसंख्या को योग्य परिवार में वर्गीकृत किया गया है? A. 50 प्रतिशत B. 60 प्रतिशत C. 75 प्रतिशत D. 80 प्रतिशत स्पष्टीकरण: इस अधिनियम के तहत 75 प्रतिशत ग्रामीण जनसंख्या एवं 50 प्रतिशत शहरी जनसंख्या को योग्य परिवार में वर्गीकृत किया गाया है। 10 / 2010. दिल्ली में दूध और सब्ज़ियाँ उपलब्ध कराने में कौन सी संस्था तेजी से प्रगति कर रही है? A. एन.एस.एस.ओ. B. अमूल C. एफ.सी.आई. D. मदर डेयरी स्पष्टीकरण: दिल्ली में मदर डेयरी उपभोक्ताओं को दिल्ली सरकार द्वारा निर्धारित नियंत्रित दरों पर दूध और सब्ज़ियाँ उपलब्ध कराने में तेजी से प्रगति कर रही है।11 / 2011. वर्ष 2022 में केंद्रीय पूल के पास कितना गेहूँ का भंडार था? A. 104 लाख मिलियन टन B. 259 लाख मिलियन टन C. 204 लाख मिलियन टन D. 159 लाख मिलियन टन स्पष्टीकरण: वर्ष 2022 में केंद्रीय पूल के पास 159 लाख मिलियन टन गेहूँ और 104 लाख मिलियन टन चावल का भंडार था जो न्यूनतम बफ़र प्रतिमान से बहुत अधिक था।12 / 2012. महाराष्ट्र में अनाज बैंकों की स्थापना में किस संस्था ने सहायता की है? A. मदर डेयरी B. ए.डी.एस. C. एफ.सी.आई. D. अमूल स्पष्टीकरण: महाराष्ट्र में एकेडमी आफ डेवलपमेंट साइंस (ए.डी.एस.) ने विभिन्न क्षेत्रों में अनाज बैंकों की स्थापना के लिए गैर-सरकारी संगठनों के नेटवर्क में सहायता की है।13 / 2013. एन.एस.एस.ओ. के अनुसार नगरीय भारत में प्रति व्यक्ति चावल की खपत वर्ष 2004-05 से घटकर वर्ष 2011-12 में कितनी हो गई? A. 4.49 किग्रा. से 4.71 किग्रा. B. 4.71 किग्रा. से 4.49 किग्रा. C. 6.38 किग्रा. से 5.98 किग्रा. D. 5.98 किग्रा. से 6.38 किग्रा. स्पष्टीकरण: नगरीय भारत में प्रति व्यक्ति प्रति माह चावल की खपत 4.71 किग्रा. से घटकर 4.49 किग्रा. 2011-12 में हो गया।14 / 2014. भारतीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम कब पारित हुआ? A. 2023 में B. 2013 में C. 2033 में D. 2003 में स्पष्टीकरण: भारतीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत खाद्य एवं पोषण संबंधी सुरक्षा सस्ती कीमतों पर उपलब्ध कराई जा सके ताकि मानव गरिमामय जीवन निर्वाह कर सके। 15 / 2015. वर्ष 2022 में केंद्रीय पूल के पास कितना चावल का भंडार था? A. 159 लाख मिलियन टन B. 104 लाख मिलियन टन C. 259 लाख मिलियन टन D. 204 लाख मिलियन टन स्पष्टीकरण: वर्ष 2022 में केंद्रीय पूल के पास 159 लाख मिलियन टन गेहूँ और 104 लाख मिलियन टन चावल का भंडार था जो न्यूनतम बफ़र प्रतिमान से बहुत अधिक था।16 / 2016. पी.डी.एस. का पूरा नाम क्या है? A. सार्वजनिक वितरण प्रणाली B. प्रगतिशील वितरण प्रणाली C. प्राथमिक वितरण प्रणाली D. पंचायत वितरण प्रणाली स्पष्टीकरण: पी.डी.एस. का पूरा नाम सार्वजनिक वितरण प्रणाली है।17 / 2017. पी.डी.एस. डीलर कौन से अपचार करते हैं? A. राशन दुकानों में घटिया अनाज बेचना B. उपरोक्त सभी C. दुकान कभी-कभार खोलना D. अनाज को खुले बाज़ार में बेचना स्पष्टीकरण: पी.डी.एस. डीलर अधिक लाभ कमाने के लिए अनाज को खुले बाज़ार में बेचना, राशन दुकानों में घटिया अनाज बेचना, दुकान कभी-कभार खोलना जैसे अपचार करते हैं।18 / 2018. लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टी.पी.डी.एस.) कब शुरू की गई? A. 2007 में B. 1990 में C. 1997 में D. 2000 में स्पष्टीकरण: जून 1997 से ‘सभी क्षेत्रों में गरीबों’ को लक्षित करने के सिद्धांत को अपनाने के लिए लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टी.पी.डी.एस.) प्रारंभ की गई। 19 / 2019. काम के बदले अनाज (एफ.एफ.डब्ल्यू.) कार्यक्रम कब शुरू किया गया? A. 1970-71 में B. 1977-78 में C. 1975-76 में D. 1980-81 में स्पष्टीकरण: काम के बदले अनाज (एफ.एफ.डब्ल्यू., 1977-78 में प्रारंभ)।20 / 2020. खाद्य सुरक्षा में सहकारी समितियाँ कौन सी भूमिका निभा रही हैं? A. अनाज बैंक खोलना B. कम कीमत वाली दुकानें खोलना C. उपरोक्त सभी D. खाद्य सुरक्षा पर प्रशिक्षण देना स्पष्टीकरण: सहकारी समितियाँ निर्धन लोगों को खाद्यान्न की बिक्री के लिए कम कीमत वाली दुकानें खोलती हैं। उदाहरणार्थ, तमिलनाडु में जितनी राशन की दुकानें है, उनमें से करीब 94 प्रतिशत सहकारी समितियों के माध्यम से चलाई जा रही हैं।Please insert your information to see your ranking अपनी Ranking जानने के लिए कृपया अपनी जानकारी भरे NamePhone Number Your score isThe average score is 0% 0% Restart quiz Category: Class 9 Social Science in Hindi