जनसंख्या Ch (6) Practice Quiz in Hindi Part 1 || Class 9 Geography Practice Quizzes in Hindi Posted on March 8, 2025March 8, 2025 by Anshul Gupta0% 0 votes, 0 avg 0 जनसंख्या Ch (6) 1 / 201. ‘प्रवास’ से क्या तात्पर्य है? A. लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने की प्रक्रिया B. एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है C. एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या D. इनमें से कोई नहीं स्पष्टीकरण: लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने को ‘प्रवास’ कहते हैं. 2 / 202. भारत में जनसंख्या का असमान वितरण का क्या कारण है? A. भौगोलिक कारक B. उपरोक्त सभी C. आर्थिक कारक D. सामाजिक कारक स्पष्टीकरण: भारत में जनसंख्या का असमान वितरण भौगोलिक कारकों (जैसे पहाड़ी क्षेत्र, जलवायु), आर्थिक कारकों (जैसे रोजगार के अवसर) और सामाजिक कारकों (जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं) के कारण होता है. 3 / 203. 2011 में भारत का जनसंख्या घनत्व कितना था? A. 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी B. 1102 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी C. 121 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी D. 250 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी स्पष्टीकरण: 2011 में भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी था. 4 / 204. भारत में अधिकतर प्रवास किस दिशा में होता है? A. पहाड़ी से मैदानी क्षेत्रों की ओर B. शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर C. ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों की ओर D. इनमें से कोई नहीं स्पष्टीकरण: भारत में अधिकतर प्रवास ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों की ओर होता है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी और बेरोजगारी की समस्याएं हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर और बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध हैं. 5 / 205. निम्नलिखित में से किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है? A. अरुणाचल प्रदेश B. केरल C. उत्तर प्रदेश D. बिहार स्पष्टीकरण: अरुणाचल प्रदेश का जनसंख्या घनत्व 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है, जो कि बिहार (1102 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी) से काफी कम है. 6 / 206. भारत में किशोर जनसंख्या का प्रतिशत कितना है? A. 15% B. 5% C. 10% D. 20% स्पष्टीकरण: भारत की किशोर जनसंख्या, कुल जनसंख्या का पाँचवाँ भाग है, जो कि 20% होता है. 7 / 207. भारत की जनसंख्या का सबसे महत्वपूर्ण लक्षण क्या है? A. इसकी किशोर जनसंख्या का आकार B. इसका असमान वितरण C. इसकी उच्च वृद्धि दर D. इसकी विशाल जनसंख्या स्पष्टीकरण: भारत की जनसंख्या का सबसे महत्वपूर्ण लक्षण इसकी किशोर जनसंख्या का आकार है, जो कि कुल जनसंख्या का पाँचवाँ भाग है. 8 / 208. ‘किशोर जनसंख्या’ से क्या तात्पर्य है? A. 30 से 39 वर्ष की आयु वर्ग के लोग B. 0 से 10 वर्ष की आयु वर्ग के लोग C. 10 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के लोग D. 20 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के लोग स्पष्टीकरण: किशोर प्रायः 10 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के होते हैं. 9 / 209. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवास, आबादी की संख्या, वितरण और संरचना में परिवर्तन लाता है? A. इनमें से कोई नहीं B. आगमन वाले क्षेत्र में C. प्रस्थान और आगमन दोनों क्षेत्रों में D. प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में स्पष्टीकरण: जब लोग एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाते हैं, तो प्रस्थान करने वाले क्षेत्र की जनसंख्या घट जाती है और आगमन वाले क्षेत्र की जनसंख्या बढ़ जाती है। इसके साथ ही, दोनों क्षेत्रों की जनसंख्या का वितरण और संरचना (उम्र, लिंग, शिक्षा, आदि) भी प्रभावित होती है. 10 / 2010. भारत की राष्ट्रीय जनसंख्या नीति कब लागू की गई थी? A. 1981 B. 2000 C. 2011 D. 1952 स्पष्टीकरण: भारत की राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 में लागू की गई थी, जिसका उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना और जनसंख्या से संबंधित विभिन्न मुद्दों को संबोधित करना है. 11 / 2011. जनसंख्या वृद्धि का क्या अर्थ है? A. प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या B. किसी विशेष समय अंतराल में, किसी देश/राज्य के निवासियों की संख्या में परिवर्तन C. जनसंख्या का वितरण D. किसी क्षेत्र की कुल जनसंख्या स्पष्टीकरण: जनसंख्या वृद्धि का अर्थ है, किसी विशेष समय अंतराल में, जैसे 10 वर्षों के भीतर, किसी देश/राज्य के निवासियों की संख्या में परिवर्तन. 12 / 2012. निम्नलिखित में से कौन सा एक जनसंख्या वृद्धि का परिमाण दर्शाता है? A. प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या B. जनसंख्या वृद्धि की दर C. प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि D. एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या स्पष्टीकरण: जनसंख्या वृद्धि का परिमाण, किसी निश्चित समय अंतराल में जनसंख्या में हुई वास्तविक वृद्धि को दर्शाता है, जो कि प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि से मापा जाता है. 13 / 2013. 2011 की जनगणना के अनुसार, एक ‘साक्षर’ व्यक्ति वह है: A. जो किसी भी भाषा में पढ़ और लिख सकता है B. जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ सकता है C. जो अपने नाम को पढ़ और लिख सकता है D. जो पढ़ना-लिखना और अंकगणित, तीनों जानता है स्पष्टीकरण: 2011 की जनगणना के अनुसार, एक ‘साक्षर’ व्यक्ति वह है जो किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ और लिख सकता है. 14 / 2014. ‘जन्म दर’ से क्या तात्पर्य है? A. इनमें से कोई नहीं B. एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है C. एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या D. लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने की प्रक्रिया स्पष्टीकरण: ‘जन्म दर’ एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है, उसे कहते हैं. 15 / 2015. ‘मृत्यु दर’ से क्या तात्पर्य है? A. इनमें से कोई नहीं B. एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है C. लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने की प्रक्रिया D. एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या स्पष्टीकरण: ‘मृत्यु दर’ एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या को कहा जाता है. 16 / 2016. भारत में जनसंख्या वृद्धि दर में कमी का क्या कारण है? A. प्रवास B. मृत्यु दर में कमी C. इनमें से कोई नहीं D. जन्म दर में कमी स्पष्टीकरण: भारत में जनसंख्या वृद्धि दर में कमी का मुख्य कारण जन्म दर में कमी है, जो कि परिवार नियोजन कार्यक्रमों और शिक्षा के प्रसार के कारण हुई है. 17 / 2017. जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में से किसका परिणाम है? A. अधिक विवाहित जोड़े B. उच्च जीवन दर C. उच्च जन्म दर D. उच्च मृत्यु दर स्पष्टीकरण: उच्च जन्म दर का मतलब है कि प्रति हजार व्यक्तियों पर जीवित बच्चों की संख्या अधिक है, जिससे जनसंख्या में बच्चों का अनुपात बढ़ जाता है. 18 / 2018. भारत में सबसे पहले जनगणना कब की गई थी? A. 1951 B. 1881 C. 1872 D. 1901 स्पष्टीकरण: भारत में सबसे पहले जनगणना 1872 में की गई थी, हालांकि पहली संपूर्ण जनगणना 1881 में हुई थी. 19 / 2019. भारत में किशोरों के स्वास्थ्य की क्या प्रमुख समस्या है? A. हृदय रोग B. कैंसर C. कुपोषण D. मोटापा स्पष्टीकरण: भारत में किशोरों को प्राप्त भोजन में पोषक तत्व अपर्याप्त होते हैं, जिससे कुपोषण की समस्या होती है. 20 / 2020. भारत में जनसंख्या वृद्धि की दर किस अवधि में सबसे अधिक थी? A. 2011 से 2021 B. 2001 से 2011 C. 1981 से 2001 D. 1951 से 1981 स्पष्टीकरण: 1951 से 1981 तक जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर नियमित रूप से बढ़ रही थी, जिससे जनसंख्या में तीव्र वृद्धि हुई. Please insert your information to see your ranking अपनी Ranking जानने के लिए कृपया अपनी जानकारी भरे NamePhone Number Your score isThe average score is 0% 0% Restart quiz Category: Class 9 Social Science in Hindi