आधुनिक विश्व में चरवाहे Ch (5) Practice Quiz in Hindi Part 1 || Class 9 History Practice Quizzes in Hindi Posted on March 8, 2025March 8, 2025 by Anshul Gupta0% 0 votes, 0 avg 8 आधुनिक विश्व में चरवाहे Ch (5) 1 / 201. अंग्रेज़ों ने किस-किस पर टैक्स लगाया? A. नहरों के पानी B. मवेशियों C. उपरोक्त सभी D. ज़मीन स्पष्टीकरण: अंग्रेज़ों ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए ज़मीन, नहरों के पानी, नमक, खरीद-फरोख्त की चीज़ों और यहाँ तक कि मवेशियों पर भी टैक्स लगाया। 2 / 202. मासाई समुदाय के लोग कहाँ रहते हैं? A. अमेरिका B. ऑस्ट्रेलिया C. भारत D. अफ्रीका स्पष्टीकरण: मासाई पशुपालक मोटे तौर पर पूर्वी अफ्रीका के निवासी हैं। 3 / 203. गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोग मुख्यतः किस जानवर को पालते हैं? A. ऊँट B. घोड़े C. भेड़-बकरी D. गाय-भैंस स्पष्टीकरण: जम्मू और कश्मीर के गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोग भेड़-बकरियों के बड़े-बड़े रेवड़ रखते हैं। 4 / 204. राइका समुदाय के लोग मुख्यतः किस जानवर को पालते हैं? A. घोड़े B. गाय-भैंस C. भेड़-बकरी D. ऊँट स्पष्टीकरण: राजस्थान के रेगिस्तानों में राइका समुदाय रहता था और वे मुख्यतः ऊँट पालते थे। 5 / 205. धंगर समुदाय के लोग किस राज्य से संबंधित हैं? A. महाराष्ट्र B. जम्मू और कश्मीर C. हिमाचल प्रदेश D. राजस्थान स्पष्टीकरण: धंगर महाराष्ट्र का एक जाना-माना चरवाहा समुदाय है। 6 / 206. गद्दी समुदाय के लोग गर्मियों में कहाँ चले जाते थे? A. लाहौल और स्पीति B. कश्मीर की घाटी C. शिवालिक की निचली पहाड़ियों में D. भाबर के सूखे जंगलों में स्पष्टीकरण: अप्रैल आते-आते गद्दी समुदाय के लोग उत्तर की तरफ़ चल पड़ते और पूरी गर्मियाँ लाहौल और स्पीति में बिता देते थे। 7 / 207. बंजारे लोग क्या काम करते थे? A. व्यापार B. चरवाही C. खेती D. उपरोक्त सभी स्पष्टीकरण: बंजारे लोग बहुत दूर-दूर तक चले जाते थे और रास्ते में अनाज और चारे के बदले गाँव वालों को खेत जोतने वाले जानवर और दूसरी चीजें बेचते जाते थे। वे जहाँ भी जाते अपने जानवरों के लिए अच्छे चरागाहों की खोज में रहते। 8 / 208. औपनिवेशिक शासन के दौरान चरवाहों की जिंदगी में क्या बदलाव आए? A. उनसे जो लगान वसूल किया जाता था उसमें भी वृद्धि हुई B. इधर-उधर आने-जाने पर बंदिशें लगने लगीं C. उनके चरागाह सिमट गए D. उपरोक्त सभी स्पष्टीकरण: औपनिवेशिक शासन के दौरान चरवाहों की जिंदगी में कई बदलाव आए, जैसे उनके चरागाह सिमट गए, आवाजाही पर बंदिशें लगीं और लगान में वृद्धि हुई। 9 / 209. अपराधी जनजाति अधिनियम कब पारित हुआ? A. 1920 B. 1850 C. 1871 D. 1947 स्पष्टीकरण: 1871 में औपनिवेशिक सरकार ने अपराधी जनजाति अधिनियम पारित किया। 10 / 2010. अफ्रीका में दुनिया की कितनी चरवाहा आबादी रहती है? A. एक-चौथाई B. एक-तिहाई C. दो-तिहाई D. आधी से ज़्यादा स्पष्टीकरण: अफ्रीका में दुनिया की आधी से ज़्यादा चरवाहा आबादी रहती है। 11 / 2011. अंग्रेज़ सरकार चरागाहों को किसमें बदलना चाहती थी? A. खेती की जमीन B. जंगल C. रिहायशी इलाका D. शिकारगाह स्पष्टीकरण: अंग्रेज़ सरकार चरागाहों को खेती की जमीन में तब्दील कर देना चाहती थी क्योंकि इससे उन्हें लगान मिलता था और खेती का उत्पादन बढ़ता था।12 / 2012. मासाइयों की सबसे बड़ी समस्या क्या थी? A. उनके चरागाह दिनोंदिन सिमटते जा रहे थे B. जानवरों के लिए चारा कम पड़ने लगा C. सूखे के समय उनकी समस्याएँ बढ़ जाती थीं D. उपरोक्त सभी स्पष्टीकरण: मासाइयों की कई समस्याएँ थीं, जैसे उनके चरागाह सिमटते जा रहे थे, जानवरों के लिए चारा कम पड़ने लगा और सूखे के समय उनकी समस्याएँ बढ़ जाती थीं। 13 / 2013. सेरेन्गेटी नैशनल पार्क किस देश में स्थित है? A. कीनिया B. भारत C. तंजानिया D. नामीबिया स्पष्टीकरण: तंजानिया में सेरेन्गेटी नैशनल पार्क स्थित है। 14 / 2014. मासाईलैंड के कितने टुकड़े किए गए? A. तीन B. चार C. दो D. पाँच स्पष्टीकरण: 1885 में ब्रिटिश कीनिया और जर्मन तांगान्यिका के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा खींचकर मासाईलैंड के दो बराबर-बराबर टुकड़े कर दिए गए। 15 / 2015. बुग्याल क्या होते हैं? A. निचले इलाकों में स्थित जंगल B. रेगिस्तान में स्थित चरागाह C. समुद्र के किनारे स्थित मैदान D. ऊँचे पहाड़ों पर स्थित घास के मैदान स्पष्टीकरण: बुग्याल ऊँचे पहाड़ों पर 12,000 फुट से भी ज्यादा ऊँचाई पर स्थित विशाल प्राकृतिक चरागाह होते हैं। 16 / 2016. चरागाहों की कमी का क्या कारण था? A. उपरोक्त सभी B. चरागाहों को खेतों में बदलना C. जंगलों का आरक्षण D. चरागाहों का अत्यधिक इस्तेमाल स्पष्टीकरण: चरागाहों की कमी के कई कारण थे, जैसे चरागाहों को खेतों में बदलना, जंगलों का आरक्षण और चरागाहों का अत्यधिक इस्तेमाल। 17 / 2017. मासाई समाज में कौन-सी दो सामाजिक श्रेणियाँ थीं? A. अमीर और गरीब B. वरिष्ठ जन और योद्धा C. किसान और व्यापारी D. शिकारी और मछुआरे स्पष्टीकरण: उपनिवेश बनने से पहले मासाई समाज दो सामाजिक श्रेणियों में बँटा हुआ था – वरिष्ठ जन (ऐल्डर्स) और योद्धा (वॉरियर्स)। 18 / 2018. चरवाहों ने बदलावों का सामना कैसे किया? A. जानवरों की संख्या कम कर दी B. कुछ लोग ज़मीन खरीद कर बस गए C. नए चरागाह ढूँढ़ लिए D. उपरोक्त सभी स्पष्टीकरण: चरवाहों ने बदलावों का सामना कई तरीकों से किया, जैसे जानवरों की संख्या कम करना, नए चरागाह ढूँढ़ना और कुछ लोग ज़मीन खरीद कर बस जाना। 19 / 2019. मासाइयों को किस इलाके में समेट दिया गया? A. ओवाम्बोलैंड B. दक्षिणी कीनिया और उत्तरी तंजानिया के छोटे से इलाके में C. नामीबिया के काओकोलैंड D. उत्तरी कीनिया से लेकर तंज़ानिया के घास के मैदानों तक स्पष्टीकरण: मासाइयों को दक्षिणी कीनिया और उत्तरी तंजानिया के छोटे से इलाके में समेट दिया गया। 20 / 2020. वन अधिनियम के तहत सरकार ने क्या किया? A. उपरोक्त सभी B. कई जंगलों को 'आरक्षित' घोषित कर दिया C. चरवाहों को चरवाही के कुछ परंपरागत अधिकार दे दिए D. चरवाहों के घुसने पर पाबंदी लगा दी स्पष्टीकरण: वन अधिनियम के तहत सरकार ने कई जंगलों को ‘आरक्षित’ घोषित कर दिया, चरवाहों के घुसने पर पाबंदी लगा दी और कुछ परंपरागत अधिकार भी दे दिए। Please insert your information to see your ranking अपनी Ranking जानने के लिए कृपया अपनी जानकारी भरे NamePhone Number Your score isThe average score is 75% 0% Restart quiz Category: Class 9 Social Science in Hindi